सांसद ने उठाया सवाल-कहा-क्या हिंदुस्तान में लड़के-लड़की नहीं मिलते जो पाकिस्तान के लड़के-लड़कियों की भारत में शादियां हो रही है.
देवघर: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पहलगाम की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना में पाकिस्तानी आर्मी को सहयोग करने वाले श्रीनगर के स्थानीय 12-15 लोगों के मकानों को बुलडोजर लगाकर तोड़ा गया है। इस आतंकी घटना के बाद पाकिस्तानी वीजा को रद्द कर दिया गया है। लेकिन इसमें दो तरह के वीजा है, अलार्मिंग है। पहले यह कि पाकिस्तान की लड़कियां भारत में ब्याही गई है, जो भारत की नागरिक बन नहीं सकती है या बनी नहीं है, जबकि बर्षों से यहां रह रही हैं।
पाकिस्तान के लड़के और लड़कियों की भारत में शादी जानबूझकर
वहीं पाकिस्तान के लड़के भी भारत में ब्याहे गए हैं। अब किस उद्देश्य के साथ वे यहां ब्याहे गए हैं, यह जांच का विषय है। क्या भारत में लड़का-लड़की नहीं मिलते हैं, जो पाकिस्तान से लड़के-लड़की भारत में ब्याहे गए हैं। आजादी के बाद जो यहां से पाकिस्तान चले गए उनकी संपत्ति भारत सरकार की संपत्ति हो गई। जबकि यह सर्व विदित है कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन देश है। तो क्या ऐसा नहीं लगता है कि वहां बैठे हुए दुश्मन जानबूझकर पाकिस्तान के लड़के और लड़कियों की भारत में शादी करवाई। पहले इसे भी निपटने की आवश्यकता है। पाकिस्तान ने जो भारत में तबाही पैदा की है, हमारे लोगों को मारा और जिन लोगों ने पाकिस्तान का साथ देने की मंशा से यहां शादी की है, उन पर भी कार्रवाई करने की जरूरत है।
इसे भी पढे़ं : Raid 2: एडवांस बुकिंग में ‘रेड 2’ की रिपोर्ट जानकर रह जाएंगे दंग, रिलीज से पहले हुई करोड़ों की कमाई
There is no ads to display, Please add some



















































