Saraikela : 19 वर्षीय युवती के धर्म परिवर्तन और निकाह से जुड़ा लव जिहाद का आरोप, इलाके में तनाव

सरायकेला : जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव में एक युवती रीता महतो के धर्म परिवर्तन और निकाह का मामला सामने आया है। युवती ने 18 मार्च 2025 को आसनसोल कोर्ट में शपथ पत्र देकर इस्लाम धर्म अपनाने की घोषणा की और अगले दिन 19 मार्च को इलामबाजार मुस्लिम विवाह एवं तलाक रजिस्ट्रार कार्यालय में उसका निकाह रजिस्टर्ड कर दिया गया।

मामले की मुख्य बातें

धर्म परिवर्तन और निकाह युवती ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करने का दावा किया है, लेकिन इतनी तेजी से धर्म परिवर्तन और विवाह की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। विवाह दस्तावेजों के अनुसार मेहर की राशि ₹25,786 तय की गई, जो अब तक नहीं दी गई है। पति द्वारा पत्नी को खुला (तलाक) का अधिकार भी दिया गया है।

गवाह और वकील :

इस विवाह की गवाही अरमान वाजिद और अब्दुल जलील ने दी, जबकि मोहम्मद नबीर वकील के तौर पर उपस्थित थे।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले की जांच कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

उम्र का विवाद:

विवाह प्रमाणपत्र में युवती की जन्मतिथि 01 जनवरी 2006 बताई गई है, जिससे उसकी उम्र को लेकर संदेह जताया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई आरोपी मोहम्मद तस्लीम आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। राजनीतिक प्रतिक्रिया नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले की जांच कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। गांव में प्रवेश के दौरान सभी मोटर साइकिल की जांच और नाम पता अंकित किया जा रहा साथ ही क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लगाया गया।

इलाके में तनाव

झिमड़ी गांव में एक युवती के धर्म परिवर्तन और निकाह से जुड़ा मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हे।

झारखंड की सियासत में भूचाल

यह मामला तब तूल पकड़ गया जब युवती के कथित अपहरण के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद तस्लीम आलम के परिजनों द्वारा एक एकरारनामा वायरल किया गया, जिसमें युवती के इस्लाम धर्म अपनाने और निकाह की पुष्टि की गई है। इस मामले को लेकर झारखंड की सियासत गर्मा गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले की जांच कराने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

    Spread the love

    Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time