Chaibasa: विवेक नगर में डांडिया की धूम, ‘दृश्य कन्या’ ग्रुप ने जीता खिताब

गुवा:  दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर गुवा के विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में महिला समिति की ओर से भव्य डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत होते ही पंडाल तालियों और संगीत की गूंज से भर उठा। हर ओर उत्साह, रोशनी और नृत्य का रंगीन माहौल नजर आया।

इस प्रतियोगिता में कुल पांच ग्रुप — वैष्णवी, ब्राह्मणी, तपस्विनी, दृश्य कन्या और कात्यायनी ने भाग लिया। सभी टीमों ने माता रानी के समक्ष रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। डांडिया की ताल पर दर्शक भी झूम उठे। निर्णायक की भूमिका में बोलानी से आए सोम कुमार झा और किरीबुरू से आईं सविता दयानंद मौजूद थीं।

दृश्य कन्या ग्रुप बना विजेता
घोषणा के दौरान पंडाल तालियों से गूंज उठा।
प्रथम स्थान: दृश्य कन्या ग्रुप — मेडल और ₹32,000 नगद
द्वितीय स्थान: तपस्विनी ग्रुप — मेडल और ₹24,000 नगद
तृतीय स्थान: वैश्णवी ग्रुप — मेडल और ₹16,000 नगद
वहीं कात्यायनी और ब्राह्मणी ग्रुप को कंसोलेशन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

डांडिया की मधुर धुनों, पारंपरिक पोशाकों और ऊर्जावान नृत्य ने न केवल पूजा पंडाल की रौनक बढ़ाई बल्कि महिलाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा को भी उजागर किया। कार्यक्रम का संचालन महिला समिति की सचिव जयश्री नंद कुलियोर ने किया।

मौके पर श्वेता सिंहा, नीलम बंगा, सुजाता बनर्जी, अमृता बेहरा, मानसी दास, कविता देवांगन, गीता आनंद, गीता दास, पॉलोनी सरकार, निरूपमा दलाई समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: त्योहार पर शांति व्यवस्था के लिए गुवा पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

Spread the love

Related Posts

Gua : महावीर जयंती पर रामनगर के राम मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

गुवा: गुरुवार को महावीर जयंती के पावन अवसर पर रामनगर स्थित राम मंदिर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक…

Spread the love

Gua : सेल चिड़िया व रोवांम मे हनुमान जयंती मनी

गुवा : सेल संबद्ध चिड़िया बाजार हाता क्षेत्र में हनुमान जयंती की धूम मची रही ।दो अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जयंती के अवसर पर खास तौर से भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time