Gua : सेल चिड़िया व रोवांम मे हनुमान जयंती मनी

गुवा : सेल संबद्ध चिड़िया बाजार हाता क्षेत्र में हनुमान जयंती की धूम मची रही ।दो अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जयंती के अवसर पर खास तौर से भगवान श्री हनुमान को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा उनकी पूजा की गई।इस संदर्भ में बाजार हाता क्षेत्र के लोगों के द्वारा भजन कीर्तन की गई । प्रभु भक्ति में लगे भक्त हनुमान भक्त एसएन ठाकुर एव श्रवण कु पाण्डेय द्वारा पूरा प्रभु अराधना की गई। बताया गया कि भगवान हनुमान जयंती, जिसे हनुमान जन्मोत्सव भी कहते हैं, चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। यह दिन बल, बुद्धि, विद्या और साहस के प्रतीक हनुमान जी के जन्म का प्रतीक है। भक्त इस दिन पूजा-अर्चना कर संकटों से मुक्ति, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए आशीर्वाद मांगते हैं। भगवान हनुमान को संकट मोचन कहा जाता है, मान्यता है कि इस दिन विशेष पूजा (जैसे सुंदरकांड का पाठ) से जीवन के सभी कष्ट और नकारात्मकता दूर होती है। भगवान हनुमान की शक्ति और भक्ति का प्रतीक यह दिन हनुमान जी की राम के प्रति अटूट निष्ठा और समर्पण की याद दिलाता है, जो भक्तों को आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है। हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जो भय को दूर करने में सहायक है। गुवा क्षेत्र स्थित रोवांम एवं गुवा के राम मंदिर में भी हनुमान जयंती मनाने जाने हेतु लोगों में पूरा उत्साह देखा गया । रोवांम निवासी योगी गोप, जगनाथ गोप,वालेश्वर गोप, वासुदेव गोप व अन्य प्रभु हनुमान का अराधना करते देखे गए।

इसे भी पढ़ें  : Gua : नाबालिग के साथ घटना के विरोध में महिलाओं का कैंडल मार्च, दोषी को फांसी की मांग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time