Deoghar: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट, माता-पिता को भी बेरहमी से पिटा

 

देवघर : दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ उसके पति व अन्य ससुरालवालों ने मारपीट की। बेटी को बचाने गए उसके माता-पिता को भी ससुरालवालों ने बेरहमी से पीटा। मामला शहर के बंधा मोहल्ले का है। तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर घायल सलोनी की मां ने बताया कि बेटी की शादी 2 साल पूर्व बंधा के संजीत से की थी, इसी दौरान लगातार बेटी के ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग की जाती थी और कई बार मांग भी पूरी की गई। लेकिन इन लोगों का लोभ बढ़ता ही जा रहा था। जिसके बाद बुधवार इन लोगों ने स्थिति बत बत्तर कर दी और बेटी और सास-ससुर तीनों को जमकर पीट दिया है। फिलहाल थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है।

2 साल पूर्व हुई थी शादी

विवाहिता की मां ने बताया कि बेटी की शादी 2 साल पूर्व हुई थी। शादी के समय दान दहेज में कोई कमी नहीं छोड़ी गई थी। 8 लाख कैश सोने चांदी के जेवरात तक दिए गए थे। शादी के बाद बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसे लेकर पंचायती भी हुई थी। लेकिन दामाद और उसके घर वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और पैसे नहीं देने पर बेटी को मारपीट की गई। साथ ही हमदोनों को भी पीटा गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मां पीताम्बरा का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा 9-11 अप्रैल तक

Spread the love

Related Posts

Potka : झारखंड-ओड़िशा सीमा पर जंगल किनारे अज्ञात युवती का जला शव बरामद, हत्या की आशंका

पोटका: झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर स्थित जंगल के किनारे बुधवार को 35 से 40 वर्षीय अज्ञात युवती का जला हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना…

Spread the love

Potka : कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *