Deoghar: बिहार के श्रद्धालु की देवघर में मौत, पत्नी बेसुध

देवघर: श्रावणी मेले में बाबाधाम दर्शन को आए एक कांवरिया की गुरुवार को मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहार के बेतिया जिले के शिवपुरी सतवारिया गांव निवासी 55 वर्षीय गोपी पाटिल के रूप में की गई है.

बताया गया कि बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते समय गोपी पाटिल की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सूचना केंद्र से उन्हें तत्काल देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है. फिलहाल मौत के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

देवघर सदर अस्पताल से मौत की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को दी गई है. पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: वर्षों से बंद मकान में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, मची सनसनी

Spread the love

Related Posts

Seraikela : NH-33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस 

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शहरबेड़ा के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।…

Spread the love

Accident : दोबो पुल के समीप अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, चालक लापता, ट्रेलर के नीचे दबे होने की आशंका

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ड़ोबो गांव स्थित पुल के समीप एक तेज रफ्तार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *