Deoghar: सरैयाहाट टोल प्लाज़ा के पास कांवरियों का टेम्पो पलटा, पांच घायल

देवघर: दुमका जिले के सरैयाहाट टोल प्लाजा के पास गुरुवार दोपहर कांवरियों से भरी एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पांच कांवरिया घायल हो गए। घायलों को तत्काल देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बिहार से आए थे श्रद्धालु
घायल कांवरियों में 29 वर्षीय रौशन कुमार, 30 वर्षीय राजा बाबू, 28 वर्षीय अंकुश कुमार, अभिषेक कुमार और 24 वर्षीय गोविंदा शामिल हैं। सभी श्रद्धालु बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चौड़ा दानों गांव के रहने वाले हैं।

पूजा के बाद बासुकीनाथ लौट रहे थे
घायलों ने बताया कि वे बाबा धाम में जलाभिषेक के बाद टेम्पो से बासुकीनाथ जा रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाज़ा के पास अचानक टेम्पो पलट गई, जिससे सभी लोग घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो को परिवहन विभाग से केवल 16 किलोमीटर का परमिट मिला था। बावजूद इसके, श्रावणी मेले में ऐसे वाहन 60 किलोमीटर की दूरी तक श्रद्धालुओं को लेकर बासुकीनाथ पहुंच रहे हैं। इस कारण रोज़ाना दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन परिवहन विभाग की ओर से इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :  Deoghar: बिहार के श्रद्धालु की देवघर में मौत, पत्नी बेसुध

Spread the love

Related Posts

Potka : लगातार हो रही बारिश के कारण हल्दीपोखर निवासी विनोद गुप्ता का मकान हुआ पूरी तरह ध्वस्त, तिरपाल मुहैया कराया गया

पोटका : पोटका क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बीते दिनों भारी वर्षा में हल्दीपोखर निवासी विनोद गुप्ता का मकान…

Spread the love

Potka : सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समाजसेवी किशन गुप्ता ने पहुंचाया अस्पताल

पोटका : पोटका पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जोजोसाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time