Deoghar: पुराने बस स्टैंड की वापसी की मांग तेज, व्यापारियों ने DC को सौंपा पत्र

देवघर: बाघमारा (आईएसबीटी) में बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद देवघर में बस ऑनर एसोसिएशन की हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही. बसों का संचालन ठप होने से आम लोगों की दैनिक यात्रा प्रभावित हो रही है. वहीं, स्थानीय व्यापार जगत को भी इस ठहराव का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

चैंबर ऑफ कॉमर्स और दुकानदार संघ सक्रिय
सोमवार को बैद्यनाथधाम चैंबर ऑफ कॉमर्स और देवघर जिला खुदरा दुकानदार संघ ने उपायुक्त को पत्र सौंपकर मांग की कि पुराने मीना बाजार स्थित बस स्टैंड से स्थानीय बसों का परिचालन पुनः शुरू किया जाए. चैंबर अध्यक्ष पंकज पंडित और संघ अध्यक्ष नारायण टिबड़ेवाल ने पत्र के माध्यम से इस विषय को गंभीर बताया है.

व्यापार और यात्रियों पर दोहरा असर
व्यवसायियों का कहना है कि बस स्टैंड हटने से लक्ष्मी मार्केट और गणेश मार्केट जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं. पहले जो ग्राहक 50-60 किलोमीटर की दूरी तय कर सामान खरीदने आते थे, वे अब नहीं आ रहे हैं. बाघमारा से आवागमन में समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं. इससे यात्रियों के साथ-साथ दुकानदारों की आजीविका भी प्रभावित हुई है.

समाधान का सुझाव भी दिया गया
व्यापारिक संगठनों ने उपायुक्त को सुझाव दिया है कि लोकल और नजदीकी रूट की बसें पुराने मीना बाजार बस स्टैंड से चलाई जाएं, जबकि दूर की बसों के लिए बाघमारा आईएसबीटी का उपयोग हो. इससे यात्रियों को सहूलियत और व्यापारियों को राहत मिल सकेगी.

गरीब मजदूरों के लिए भी बनी चुनौती
चैंबर अध्यक्ष पंकज पंडित ने पत्र में लिखा कि कॉलेज जाने वाले छात्र और मजदूरी करने वाले लोग प्रतिदिन देवघर आते हैं. बाघमारा से सफर करना इनके लिए भारी खर्च का कारण बन गया है. इससे उनके लिए जीवन यापन कठिन होता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: बस स्टैंड के मुद्दे पर नगर आयुक्त से मिले झामुमो नेता सूरज झा, दिया यह सुझाव

Spread the love

Related Posts

जमशेदपुर  : सोनारी से 10 दिन से लापता युवती सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा 

जमशेदपुर  : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर की रहने वाली 18 वर्षीय युवती तमन्ना सिंह को पुलिस ने 8वें दिन सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया. युवती…

Spread the love

Jamshedpur : बोड़ाम में घर का ताला तोड़कर पांच खस्सी की चोरी, चार पहिया से आए थे चोर, थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के आंधारझोर गांव स्थित केंदडीह टोला में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर पांच खस्सी (बकरी) की चोरी कर ली। चोरी की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *