Deoghar: शानदार परीक्षा परिणाम के लिए रेड रोज स्कूल के छात्रों को मिला सम्मान

देवघर: रेड रोज स्कूल, देवघर द्वारा सीबीएसई बोर्ड की दसवीं व बारहवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. यह सम्मान समारोह स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजित किया गया जिसमें मेधावी छात्रों को मेडल और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए.

दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के सचिव युधिष्ठिर प्रसाद राय और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य रामसेवक सिंह गुंजन उपस्थित रहे. इनके साथ प्राचार्य अनिल कुमार पांडेय, प्रबंध निदेशक आर.एन. सिंह, पंचानंद पाठक और जयकांत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

सम्मानित किए गए प्रतिभावान छात्र
दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्रों में प्रियांश राज (96.2%), स्वास्तिक प्रियम (94.2%), देव आशीष (92.2%), शनि वैभव (91.6%), छवि कुमारी (90.4%), नवीन सत्यम (87.8%), मिष्टी प्रिया (84.4%), वनिका (81.8%) और नमन भारद्वाज (80%) शामिल रहे.

बारहवीं कक्षा के कॉमर्स और अन्य वर्गों से श्रुति कुमारी (91%), रेशिका चौधरी (90%), आकृष्ट कुमार केशरी (85%), खुशी कुमारी (84.4%), बंदना कुमारी (81%), पलक कुमारी (90%), मेघा मिश्रा (84%), अनमोल भारद्वाज (83.3%), गौरव कुमार (80%) और आदित्य कुमार सिंह (78.9%) को भी सम्मानित किया गया.

शिक्षक, अभिभावक और छात्रों का साझा प्रयास
सचिव युधिष्ठिर प्रसाद राय ने कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के सहयोग से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव है. पूर्व प्राचार्य रामसेवक सिंह गुंजन ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उपलब्धि नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जिसे निभाना है. उन्होंने सामान्य परिस्थितियों में मिली सफलता को विशेष बताते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति और परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया.

अमन राज को मिला विशेष पुरस्कार
जेईई मेन्स परीक्षा में 95.44 परसेंटाइल लाने वाले विद्यार्थी अमन राज को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया. इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारी पप्पू कुमार सिंह, पूनम झा, डॉली कुमारी, सौरभ कुमार समेत कई शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे. मंच संचालन प्रीति कुमारी झा ने किया.

दिव्यांशु कश्यप की उल्लेखनीय सफलता
गोविंद खवाड़े लेन निवासी व जेपी स्वतंत्रता सेनानी स्व. गंगा खवाड़े के पौत्र दिव्यांशु कश्यप ने द्वारिका इंटरनेशनल स्कूल से दसवीं की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. उसने सोशल साइंस में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है. उसकी सफलता पर दादी अरुणघाती देवी, माता रितु खवाड़े, पिता आलोक खवाड़े सहित समस्त परिजन गर्वित हैं. वर्तमान में वह दिल्ली में रहकर आगे की पढ़ाई कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : Bahragora: ग्रामीणों की शिकायत के बाद सड़क निर्माण की जांच में सक्रिय हुआ विभाग

Spread the love

Related Posts

Potka : डायन प्रथा एक सामाजिक कलंक है, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और जागरूकता खत्म करने का मूल मंत्र  :  डॉ. रजनी महाकुड़

पोटका :  जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका में साहियाओं के बीच डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण…

Spread the love

Potka :  रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस का आयोजन, फार्मेसी शिक्षा में योगदान के लिए प्रो. एमएल श्रॉफ किए गए याद

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह दिन फार्मेसी शिक्षा के जनक महादेव लाल श्राफ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *