बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के सोनाकोड़ा क्लब भवन से बंगाल सीमा तक लगभग 6 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य जारी है. इस निर्माण कार्य में अनियमितता और गुणवत्ता की कमी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य फूलमानी मुर्मू और मुखिया राम मुर्मू को शिकायत दी थी.
डीसी को दी गई जानकारी, विभागीय टीम मौके पर पहुंची
शिकायत के बाद जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू ने जमशेदपुर की उपायुक्त अनन्य मित्तल को पूरे मामले से अवगत कराया. इसके आलोक में रविवार को कार्य विभाग की टीम जमशेदपुर से जांच के लिए बहरागोड़ा पहुंची.
संवेदक को दिए गए सख्त निर्देश
जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों ने संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है और विभाग की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण है.
ग्रामीणों को भविष्य की चिंता, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता खराब रही तो कुछ ही समय में यह फिर से टूट जाएगी, जिससे उन्हें एक बार फिर पुराने दिनों जैसी परेशानी झेलनी पड़ेगी. उन्होंने विभाग से निर्माण की सतत निगरानी की मांग की है. निरीक्षण के समय मुखिया राम मुर्मू, जिला परिषद के सहायक अभियंता प्रताप महंती, अभियंता अभिजीत बेरा समेत अन्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Women’s University: स्मृतियों की सौगात बनी पत्रकारिता छात्राओं की विदाई, छलके जज़्बात
There is no ads to display, Please add some


















































