Dhanbad: महिला की गोली लगने से मौत,पति से पुलिस कर रही पूछताछ

धनबाद: गोमो की रहने वाली विवाहिता प्रतिमा गुप्ता की शुक्रवार को गोली लगने से मौत हो गई. मामला संदिग्ध बताया जा रहा है. चर्चा है कि महिला ने खुद को गोली मार ली. पुलिस यह जांच कर रही है कि महिला ने खुद से गोली मारी या फिर इसमें किसी की साजिश है. फिलहाल सरायढेला पुलिस मृतका के पति रौनक गुप्ता से पूछताछ कर रही है. घटना देर शाम की है. घटना के बाद आनन फानन में महिला को जख्मी हालत में SNMMCH लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका का ससुराल गोमो है. उसका मायका झरिया है. मृतका के पिता के पड़ोसी का कहना है कि ससुराल वालों के द्वारा बताया गया कि प्रतिमा ने खुद से गोली मार ली जबकि उनके घर से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ.पुलिस पति रौनक गुप्ता से पूछताछ कर रही है.पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ेः Deoghar: जसीडीह के होटल में मिली अधेड़ की लाश

Spread the love

Related Posts

Seraikela : NH-33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस 

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शहरबेड़ा के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।…

Spread the love

Accident : दोबो पुल के समीप अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, चालक लापता, ट्रेलर के नीचे दबे होने की आशंका

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ड़ोबो गांव स्थित पुल के समीप एक तेज रफ्तार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *