गम्हरिया: आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान के पास एक ऑटो से ठोकर लगने से बुलेट सवार युवक सड़क पर गिर गया. इसके बाद घटना से आक्रोशित बुलेट सवार युवक ने ऑटो चालक गम्हरिया निवासी पिंटू स्वर्णकार को मारपीट कर घायल कर दिया. इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेते हुए दोनों पक्षों को थाना ले गयी. स्वर्णकार ने बताया कि वह ऑटो लेकर गम्हरिया की ओर जा रहा था, आगे से गलत दिशा में आ रही कार को बचाने के लिए ऑटो को साइड किया. इसी दौरान पीछे से आ रही बुलेट से ठोकर लगने पर बुलेट सवार गिर गया. इसके बाद बाइक सवार ने ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी. घटना को देख मौके पर भीड़ जुट गयी.
इसे भी पढ़ेः Potka: घर में रस्सी के सहारे झूलता मिला 17 वर्षीय छात्रा का शव
There is no ads to display, Please add some



















































