Dumka: दो दिवसीय झारखंड राज्य किसान सभा अधिवेशन संपन्न, 8 जनवरी को राज्यस्तरीय रैली का ऐलान

दूमका:  झारखंड राज्य किसान सभा का दो दिवसीय राज्यस्तरीय अधिवेशन 10-11 अक्टूबर को लुमाई हाल, दूमका में संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता सुफल महतो और गोपीन सोरेन ने की।

इस दौरान किसानों के मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें शामिल थे:

  • एमएसपी की कानूनी गारंटी
  • घोषित एमएसपी के आधार पर धान खरीदी की गारंटी
  • कर्ज माफी और जबरन जमीन अधिग्रहण
  • हाथियों का आतंक, पलायन और विस्थापन
  • वनपट्टा, जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा की सुरक्षा
  • मनरेगा में 200 दिन काम और 600 रुपये मजदूरी

अधिवेशन में निर्णय लिया गया कि 8 जनवरी 2026 को रांची में राज्यस्तरीय किसान रैली आयोजित कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

आगामी कार्यक्रम और आंदोलन
15 दिसंबर को छोटानागपुर स्तरीय किसान कन्वेंशन
16 दिसंबर को युवा किसानों का राज्यस्तरीय अधिवेशन, रांची
अक्टूबर तक प्रखंडों में किसान मुद्दों पर प्रदर्शन
5 दिसंबर से 5 जनवरी तक धान क्रय केंद्रों के सामने डेरा डालो आंदोलन
अक्टूबर तक गांव सम्मेलन, 15 नवंबर तक पंचायत एवं अंचल सम्मेलन
नवम्बर-दिसंबर में जिला सम्मेलन
11-12 फरवरी 2026 को राज्य सम्मेलन, नगड़ी (रांची)
इसके अलावा 15 अक्टूबर से 5 जनवरी तक हर गांव में प्रचार अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

संतालपरगना स्तरीय भूमि अधिग्रहण कन्वेंशन
10 अक्टूबर को संतालपरगना स्तरीय भूमि अधिग्रहण कन्वेंशन में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए नवम्बर में कमिश्नरी कार्यालय में किसान विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

15 सदस्यीय एक्शन कमिटी भी गठित की गई, जिसमें गोपीन सोरेन संयोजक और एहतेशाम अहमद सह संयोजक चुने गए। अन्य सदस्य: सनातन देहरी, देवी सिंह पहाड़ियां, रघुवीर मंडल, सैफुदिन शेख, गंगाधर यादव, मो फैसन, लखी सोरेन, लखीराम मुर्मू, अशोक साह, हुंडिया सोरेन, मोमिता मालतो आदि।

अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कृष्ण प्रसाद ने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा कारपोरेट मुनाफा के लिए आदिवासियों और किसानों से छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड को 136 करोड़ रुपये की खनिज रॉयल्टी नहीं दे रही, जिसे राज्य सरकार को किसानों के विकास के लिए खर्च करना चाहिए।

इसके अलावा अधिवेशन में झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, महासचिव सुरजीत सिन्हा, संयुक्त सचिव एहतेशाम अहमद, अन्य पदाधिकारी और कई कौंसिल सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने किसानों के अधिकारों और संरक्षण पर जोर दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: जीवन ज्योति सेवा समिति का बंपर रक्तदान शिविर, 346 यूनिट रक्त संग्रहित

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

Spread the love

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *