Deoghar: पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को किया गया याद

 

देवघर: जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा की अध्यक्षता में जलसार रोड स्थित इंटक कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार के अलावा देवघर नगर इंटक के नगर अध्यक्ष आनंद कुमार राय, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह जिला इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी, जिला इंटक की उपाध्यक्ष नाहिदा सुल्तान, महासचिव बबली सिंह, राधा पाल, सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं में दिलीप बरनवाल, नीरज कुमार, राजेश यादव पिंटू ने स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेहरू के विश्व शांति सह अस्तित्व

झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि पंडित नेहरू विश्व शांति, मानव मैत्री एवं राजनीतिक मूल्यों के अग्रदूत थे। नेहरू के विश्व शांति सह अस्तित्व जैसे सिद्धांतों को अपनाकर न सिर्फ भारत बल्कि विश्व के अन्य राष्ट्रों ने भी अपने को सुख, शांति एवं समृद्धि के शिखर पर पहुंचाया। वर्तमान परिपेक्ष्य में पंडित नेहरू के सिद्धांत सारे राष्ट्रों के लिए प्रासंगिक बन गए हैं। देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि आज राष्ट्रों में आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण सारा विश्व नेहरू के सिद्धांत की पहचान को खोता जा रहा है।

विश्व में शांति स्थापित की जा सकती

पंडित नेहरू के बताएं रास्ते पर चलकर ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह जिला इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी ने कहा कि देश में धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद एवं लोकतंत्र लाने में पंडित नेहरू की भूमिका प्रमुख रही है। देवघर नगर इंटक के नगर अध्यक्ष आनंद कुमार राय ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में तथा अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में विश्व के अन्य देशों के बीच भारत की प्रतिष्ठा को प्रतिष्ठित करने में पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंं: JAC Board Matric Results 2025: जैक बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक परीक्षा का परिणाम, टॉपर्स को मिलेंगे 6 लाख रुपये

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  सिदगोड़ा में दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार हुआ आरोपी 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी पंचम भुइयाँ…

Spread the love

Potka :  पोटका में खेती की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, जांच की मांग को लेकर सीओ को सौंपा मांग पत्र

पोटका : गंगाडीह निवासी साजिद ने अपनी खेती की जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी डीड के आधार पर खरीद–बिक्री करने का आरोप लगाते हुए पोटका अंचल अधिकारी को मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *