गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़गोड़ा में बीती रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और लगभग 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना रात करीब 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार घर के मालिक राज पांडे अपने परिवार के साथ किसी निजी कार्य से बिहार के आरा (भोजपुर) जिले गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी में रखे कीमती आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद राज पांडे ने तुरंत 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही डांटने लगी। पुलिस ने कहा कि 100 नंबर पर कॉल करने के बजाय थाना आकर लिखित शिकायत देनी चाहिए थी।इस बड़ी चोरी की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में नाराजगी और मायूसी देखी जा रही है।स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी के विनोद दास को 24 वर्ष बाद मिला न्याय, अवैध कब्जाधारी बिल्डर से मुक्त करायी गई जमीन