Homage to Shibu Soren: जमशेदपुर में JDU कार्यकर्ताओं ने दी झारखंड नायक को श्रद्धांजलि

Spread the love

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने मंगलवार को झारखंड के जननायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम जदयू के बारीडीह स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुआ। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा, “शिबू सोरेन झारखंड की वह अमिट छवि हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष और संकल्प से अलग राज्य का सपना साकार किया। वे गरीब, वंचित और आदिवासियों की आवाज बने और महाजनी प्रथा के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी।” उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के सवालों पर शिबू सोरेन ने कभी समझौता नहीं किया। उनकी सोच और आंदोलन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

नेताओं ने कहा कि शिबू सोरेन न केवल झारखंड आंदोलन के पुरोधा थे, बल्कि उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी अहम भूमिका निभाई। वे कई बार सांसद बने, कोयला मंत्री रहे और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया। उनके निधन से राज्य ने अपना मार्गदर्शक खो दिया है।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन की विचारधारा पर चलने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, प्रवक्ता आकाश शाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश प्रसाद, संगठन समन्वयक विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the love
  • Related Posts

    सर्कुलर इकोनॉमी में अग्रणी Tata Steel को मिला ACE अवार्ड – 2045 तक नेट ज़ीरो का लक्ष्य

    Spread the love

    Spread the loveजमशेदपुर:  टाटा स्टील को इंडियन सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (ICEF) द्वारा ‘लार्ज एंटरप्राइज़’ श्रेणी में प्रतिष्ठित एसीई (ACE) अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार कंपनी द्वारा…


    Spread the love

    Jadugora: UCIL में नियम ताक पर! तबादले के बावजूद डटे हुए हैं S K बर्मन

    Spread the love

    Spread the loveजादूगोड़ा:  यूसिल में तबादले का आदेश हवा में उड़ाया जा रहा है। कंपनी के परचेज विभाग के अधिकारी एस के बर्मन, तबादला होने के बावजूद जादूगोड़ा में ही…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *