Humaira Asghar Death: 8 महीने से सड़ रही थी पाकिस्तानी अदाकारा की लाश – लग चुके थे कीड़े, पिता और भाई ने शव लेने से किया इनकार

कराची: पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री की एक उभरती अदाकारा हुमैरा असगर की मौत ने पूरी मनोरंजन दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. उनकी सड़ी-गली लाश कराची स्थित उनके अपार्टमेंट से बरामद की गई.

जब पड़ोसियों को फ्लैट से बदबू आने लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस को दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसे तोड़कर जब टीम अंदर घुसी तो घर में बुरी तरह सड़ी हुई लाश देखकर वह भी हैरान रह गई.

शव में लग चुके थे कीड़े
पुलिस रिपोर्ट्स के अनुसार, लाश में कीड़े लग चुके थे और चेहरा पहचानना मुश्किल था. हुमैरा की पहचान फोन और दस्तावेजों के ज़रिए की गई.

छह महीने पुरानी थी लाश
फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ है कि मौत अक्तूबर 2024 में ही हो चुकी थी. तब से लाश अपार्टमेंट में ही पड़ी रही.

इतना ही नहीं, अक्टूबर से बिजली का बिल भी जमा नहीं किया गया था, जिसके चलते बिजली काट दी गई थी. शव की दशा इतनी खराब थी कि घुटनों के जोड़ तक गल चुके थे.

पिता और भाई ने शव लेने से किया इनकार
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, हुमैरा असगर के पिता और भाई ने शव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. उनका कहना था कि उनका हुमैरा से कोई संबंध नहीं है और उन्होंने सभी पारिवारिक रिश्ते समाप्त कर दिए थे.

इंडस्ट्री में संघर्षरत थीं हुमैरा
हुमैरा असगर एक संघर्षरत कलाकार थीं, जो पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं. वह सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं और कई छोटे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी रही थीं.

2018 से वह कराची के उसी फ्लैट में रह रही थीं जहां से उनका शव बरामद हुआ. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 से उन्होंने किराया देना बंद कर दिया था, जिसके कारण मकान मालिक ने विधिक कार्रवाई भी शुरू की थी.

 

इसे भी पढ़ें : Rajkumar-Patralekha जल्द बनेंगे पैरेंट्स, बॉलीवुड से उमड़ी बधाइयों की बौछार

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

    कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

    Spread the love

    Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time