Parliament Monsoon Session 2025: मारे गए पहलगाम हमले के तीन आतंकी, गृहमंत्री बोले– ‘क्या आतंकवादियों की मौत पर भी दुख है?’

नई दिल्ली:  राज्यसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गहरी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि इस हमले में निर्दोष लोगों को उनके धर्म पूछकर, उनके ही परिवार के सामने मार डाला गया। इसे उन्होंने बर्बरता की हद बताते हुए कड़ी निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

गृह मंत्री ने संसद को बताया कि भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन ‘महादेव’ के तहत इस हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया, “ये तीनों – सुलेमान, अफगान और जिबरान – कल के ऑपरेशन में ढेर कर दिए गए। उन्हें रसद पहुंचाने वालों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका था। शवों की पहचान उन्हीं लोगों ने की, जो पहले से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में थे।”

अमित शाह ने कहा, ”मुझे लगा जब यह सूचना पक्ष और विपक्ष के लोग सुनेंगे तो खुश हो जाएंगे, लेकिन इनके (विपक्ष) के चेहरे पर स्याही पड़ गई. आतंकवादी मारे गए, क्या इस बात से खुशी नहीं है. आप आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी नहीं हों.”

संसद का मॉनसून सत्र इस बार भी खासा हंगामेदार रहा है। ऑपरेशन सिंदूर और एक अन्य सुरक्षा योजना ‘SIR’ को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। गृहमंत्री के बयान के बाद सदन में फिर से माहौल गरम हो गया और कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

इसे भी पढ़ें : Karishma Kapoor के पूर्व पति Sanjay Kapoor की मौत के बाद विरासत पर विवाद, प्रिया ने बदला इंस्टा नाम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़कर ₹7,500 करोड़ हुआ, ₹75 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 57 स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास, हावड़ा-खड़गपुर-चाकुलिया-टाटानगर रेलखंड पर चार लाइन विस्तार का कार्य जारी जमशेदपुर : झारखंड में रेलवे के विकास…

    Spread the love

    BIG NEWS : चक्रवात के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा हो सकता है स्थगित

    28 और 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम, 4 नवंबर को आयोजन की संभावना; राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार जमशेदपुर : चक्रवात की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time