Jadugora: लुगू मुर्मू आवासीय जनजातीय स्कूल में मनाया गया पांचवां वार्षिक उत्सव, नृत्य से बांधा समा

जादूगोड़ा:  लुगू मुर्मू आवासीय जनजातीय स्कूल, भाटीन में आज पांचवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूसिल के उपमहाप्रबंधक और मुख्य अतिथि मनोरंजन महाली ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के संस्थापक रामो राम सोरेन की तारीफ करते हुए कहा कि यह पूरे जिले का पहला ऐसा स्कूल है, जहां 260 जनजातीय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और भोजन की सुविधा दी जाती है।

मनोरंजन महाली ने बताया कि यूसिल कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत स्कूल को हर संभव मदद प्रदान करता रहेगा। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह सहयोग आगे भी जारी रहेगा। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मन मोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

स्कूल के संस्थापक रामो राम सोरेन ने बताया कि स्कूल में पहली से बारहवीं तक निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। 2019 में स्थापित इस स्कूल का उद्देश्य गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर देश के जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि यूसिल और टाटा स्टील फाउंडेशन की मदद से बच्चों को पढ़ाई पूरी होने के बाद नियोजन का अवसर भी मिलेगा।
इस उत्सव को सफल बनाने में यूसिल के उपमहाप्रबंधक मनोरंजन महाली, सुरजीत सोरेन, टाटा स्टील फाउंडेशन से सालखन मुर्मू, शिव शंकर कंडियोम और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *