बहरागोड़ा: गोपालपुर पंचायत के वृंदावनपुर गांव में मंगलवार को एक हृदय विदारक हादसा हुआ। 50 वर्षीय मीता रानी सीट अपने घर में सामान्य कामकाज कर रही थीं, तभी घर के लोहे के दरवाजे में करंट फैल गया। जैसे ही उन्होंने दरवाजा छुआ, वे करंट की चपेट में आ गईं। परिवार के सदस्य तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक मीता रानी सीट की मौत हो चुकी थी।
घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक और हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोग जमा हो गए और हादसे की भयावहता का अनुमान लगाया।
इस दुःखद घटना की सूचना पाते ही क्षेत्रीय विधायक समीर मोहंती तुरंत वृंदावनपुर पहुंचे। उन्होंने मृतक के घर जाकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, भानू मांझी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































