Bahragora: बहरागोड़ा में फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल, चाकुलिया FC बनी विजेता

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत स्थित जामजुरकी फुटबॉल मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल में चाकुलिया FC और धानघोरी FC आमने-सामने हुए। रोमांचक मुकाबले में चाकुलिया FC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच का उद्घाटन जामजुरकी के ग्राम प्रधान सुराई मुर्मू ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत किक मारकर की। जीत के बाद ग्राम प्रधान ने विजेता टीम चाकुलिया FC के कप्तान को 10,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया। उपविजेता धानघोरी FC को 7,000 रुपये, जबकि तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रही टीमें राहुल ब्रदर्स और बुबुन बोनी फुटबॉल टीम को क्रमशः 3,500 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जगन्नाथ टुडू, भीम टुडू, सीलु मुर्मू, गौरांग बेरा, जितेन सीट, हेमंत सिंह, लक्ष्मण हेम्ब्रम, दीनानाथ महतो, गोपाल महतो, लिपेन महतो, राम माडी, रविचांद माडी, मिथुन कर, हिमांशु महातो और फागु हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, भानू मांझी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time