Jadugora : महिलाएं श्रृंगार की वस्तु नहीं, परिवार, समाज व देश को बदलने की क्षमता रखती हैं : नूतन राय

ब्रह्मर्षि विकास मंच की सुंदरनगर कमिटी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार हुए शामिल

जादूगोड़ा : ब्रह्मर्षि विकास मंच की सुंदरनगर कमिटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन करीम बागान में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार( जादूगोड़ा) शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने नारी शक्ति को देश की ताकत बताया, वहीं आजादी की लड़ाई में स्वर्ण समाज के योगदान को याद किया। इस कार्यक्रम को जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला विकास मंच की अध्यक्ष नूतन राय ने भी संबोधित किया तथा कहा कि महिलाएं सिर्फ श्रृंगार की वस्तु नहीं है। परिवार, समाज व देश को बदलने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने अफसोस किया कि आज भी महिलाएं काफी पीछे हैं। बराबरी का अधिकार नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की उपेक्षा नहीं करें। बच्चों को समय दे। बच्चे बढ़ेंगे तो समाज सशक्त होगा। इस कार्यक्रम में सोनारी एयरपोर्ट के डीएसपी एस के राय ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में सुंदरनगर ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष अरविंद सिंह, महासचिव रंजन शर्मा, कोषाध्यक्ष सुधीर नाथ शर्मा, पप्पू शर्मा, दीपू शर्मा, आनंद शर्मा, सुशांत कुमार शर्मा, अंबुज कुमार, दीपक कुमार, राजेश सिंह, अशोक सिंह, नीरज कुमार सिंह समेत अन्य ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी के विनोद दास को 24 वर्ष बाद मिला न्याय, अवैध कब्जाधारी बिल्डर से मुक्त करायी गई जमीन 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  सिदगोड़ा में दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार हुआ आरोपी 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी पंचम भुइयाँ…

Spread the love

Potka :  पोटका में खेती की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, जांच की मांग को लेकर सीओ को सौंपा मांग पत्र

पोटका : गंगाडीह निवासी साजिद ने अपनी खेती की जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी डीड के आधार पर खरीद–बिक्री करने का आरोप लगाते हुए पोटका अंचल अधिकारी को मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *