Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर  बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती मना रहे हैं. बापू के सत्य,अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. स्वतंत्रता आंदोलन में उनके त्याग,संघर्ष और बलिदान ने पूरे देश को एकजुट करने का काम किया और उनके विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने बिना किसी हथियार के, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐसा जनआंदोलन खड़ा किया, जिसने देश की आजादी की नींव मजबूत की. उन्होंने कभी हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया,बल्कि सत्य और अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया. बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में शांति, सद्भाव,एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने बापू व शास्त्री जी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Medinipur : मेदिनीपुर शहर में श्रद्धा के साथ याद किए गए राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री 

मेदिनीपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को मेदिनीपुर शहर में श्रद्धा के साथ दोनों महापुरुषों को याद किया गया। सामाजिक…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम में दुर्गा पूजा में टाइट रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ का हुआऔपचारिक शुभारंभ

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने कमर कस ली है। पूजा के दौरान महिलाओं को सुरक्षित और निडर माहौल देने के उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time