जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एमजीएम अस्पताल पहुंचे और हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि “यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। इस कठिन और असहनीय घड़ी में मैं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह एवं उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।” बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा हूं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों का धावा, बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 43 लाख नकद व सोना की लूट
There is no ads to display, Please add some


















































