Jamshedpur: 106 वाहिनी RAF की तिरंगा पदयात्रा, गांव में गूंजा देशभक्ति का संदेश

जमशेदपुर:  आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने बुधवार को भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली। इस यात्रा का मकसद लोगों तक राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश पहुंचाना था।

यह पदयात्रा 106 आरएएफ कैंप सुंदरनगर से शुरू होकर ब्यागबिल और आसपास के कई गांवों से होकर गुज़री, फिर कैंप परिसर में समाप्त हुई। यात्रा का नेतृत्व कमांडेंट (AOD) शैलेन्द्र कुमार ने किया, जबकि कमांडेंट राजीव कुमार के निर्देश पर इसे आयोजित किया गया। पदयात्रा में द्वितीय कमांडेंट सच्चिदानंद मिश्र, द्वितीय कमांडेंट कौशल सदन गिरी, उप कमांडेंट नागेन्द्र सिंह समेत कई अधिकारी, महिला और पुरुष जवान शामिल हुए।

यात्रा के दौरान ग्रामीणों को तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की अपील की गई। स्थानीय लोगों ने भी देशभक्ति के नारों और उत्साह से जवानों का स्वागत किया।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: जिले में नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, स्कूल – कॉलेज के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *