जमशेदपुर: आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने बुधवार को भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली। इस यात्रा का मकसद लोगों तक राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश पहुंचाना था।
यह पदयात्रा 106 आरएएफ कैंप सुंदरनगर से शुरू होकर ब्यागबिल और आसपास के कई गांवों से होकर गुज़री, फिर कैंप परिसर में समाप्त हुई। यात्रा का नेतृत्व कमांडेंट (AOD) शैलेन्द्र कुमार ने किया, जबकि कमांडेंट राजीव कुमार के निर्देश पर इसे आयोजित किया गया। पदयात्रा में द्वितीय कमांडेंट सच्चिदानंद मिश्र, द्वितीय कमांडेंट कौशल सदन गिरी, उप कमांडेंट नागेन्द्र सिंह समेत कई अधिकारी, महिला और पुरुष जवान शामिल हुए।
यात्रा के दौरान ग्रामीणों को तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की अपील की गई। स्थानीय लोगों ने भी देशभक्ति के नारों और उत्साह से जवानों का स्वागत किया।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































