Jamshedpur :  सिदगोड़ा में दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार हुआ आरोपी 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी पंचम भुइयाँ ने लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ सिदगोड़ा थाना 7 मार्च में मामला दर्ज कराया था.

पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गई. फुटेज के आधार पर 8 मार्च को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट मैदान के पास से संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित सांडिल उर्फ टुनु (21 वर्ष) बताया, जो सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास का निवासी है.

आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा चोरी की रकम में से 500 रुपये बरामद किए गए. आरोपी ने शेष पैसे खर्च कर देने की बात स्वीकार की. पुलिस ने उसे 9 मार्च को जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े : Jamshedpur : बिष्टुपुर सत्यनारायण श्याम मंदिर में शिव कथा 10 से 16 मार्च तक, धार्मिक संस्था मित्र कांवड संघ टाटानगर कर रहा आयोजन

Spread the love

Related Posts

Potka :  पोटका में खेती की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, जांच की मांग को लेकर सीओ को सौंपा मांग पत्र

पोटका : गंगाडीह निवासी साजिद ने अपनी खेती की जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी डीड के आधार पर खरीद–बिक्री करने का आरोप लगाते हुए पोटका अंचल अधिकारी को मांग…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर सत्यनारायण श्याम मंदिर में शिव कथा 10 से 16 मार्च तक, धार्मिक संस्था मित्र कांवड संघ टाटानगर कर रहा आयोजन

जमशेदपुर :  श्री श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ का 17 वां वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 10 से 16 मार्च तक बिष्टुपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *