जमशेदपुर: दुर्गा पूजा अष्टमी के पावन अवसर पर दीपा शाही में श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी सेवा संघ के पंडाल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और अपने हाथों से पंडाल का उद्घाटन किया।
दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसी सुरेंद्र शर्मा ने थाना प्रभारी चंदन कुमार का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और शाल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। उद्घाटन के दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा, “आज हम सभी माँ दुर्गा के पावन उत्सव पर एकत्र हुए हैं। यह पंडाल केवल सजावट नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक है।”
इस अवसर पर मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी से अपील की कि इस उत्सव को श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाया जाए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनू शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सरोज कुमार, राधे यादव, विशाल शर्मा, रोहन चौधरी और राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे। सभी ने इस पावन पर्व की गरिमा और उत्सव को सफल बनाने में योगदान दिया।
इसे भी पढ़ें :
Shardiya Navratri 2025: दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से मिलता है जीवन में संतुलन और समृद्धि