Jamshedpur: जुगसलाई में बाइक सवार अपराधियों ने देर रात की फायरिंग, इलाके में सनसनी

जमशेदपुर:  जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में बीती रात करीब 11:30 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने खुलेआम फायरिंग कर लोगों में दहशत फैला दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने पुरानी रंजिश के चलते शब्बू टाल के मालिक के पुत्र समीर, सैफ और अल्तमश को निशाना बनाया। उन्होंने लगभग 4-5 राउंड फायरिंग की। हमलावरों की पहचान राज और उसके साथियों के रूप में की गई है। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एक खाली खोखा बरामद किया है, जिससे स्पष्ट हुआ कि फायरिंग पिस्तौल से हुई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने बढ़ते अपराध और रात में सुरक्षा पर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस से रात में गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *