Jamshedpur : भाजपा परसुडीह मंडल की तिरंगा यात्रा 13 को, महापुरुष एवं शहीदों के प्रतिमा की साफ-सफाई का लिया निर्णय

जमशेदपुर :  भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल की बैठक रविवार को सामुदायिक विकास भवन, सारजमदा में तिरंगा यात्रा अभियान के मंडल संयोजक विनोद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंडल क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा आगामी 13 अगस्त को निकाली जाएगी। इसके लिए सुबह 10 बजे राजेन्द्र पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक एकत्र होंगे।

साथ ही 14 अगस्त को शहीद प्रतिमाओं के साफ-सफाई का अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सुबह 10 बजे सोपोडेरा स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा तथा सुबह 11 बजे महात्मा गांधी प्रतिमा की सफाई की जाएगी। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन तिरंगा यात्रा के सह संयोजक दिलीप सिंह ने दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद सिंह (संयोजक, तिरंगा यात्रा), दिलीप सिंह (सह संयोजक, तिरंगा यात्रा), अवधेश सिंह (संयोजक, संकल्प से सिद्धि अभियान), राम सिंह मुंडा, सुमित कुमार शर्मा, कुसुम पूर्ति, आलोक बाजपाई, रुद्रों मुंडा, दीपू शर्मा, राजेश प्रताप सिंह, आलोक भास्कर, राम मुखी, बिनोद माझी, अजय सिंह, अंकित सिंह, राधेश्याम सिंह, बिनोद कुमार शर्मा, मजिस्टर शर्मा, सुमित यादव, गुलशन टुडू, केशव सिंह, दुर्गा सेनापति, वीना देवी, प्रकाश शांडिल्य, चुन्ना मिश्रा, जय प्रकाश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Har Ghar Tiranga : बड़ाजामदा और दिरीबुरु पंचायत में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता जताई

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के प्रदेश नेता जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में फैल रही बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद…

Spread the love

Jamshedpur: टाटा स्टील UISL के एमडी ऋतुराज सिन्हा का निधन, विधायक प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  टाटा स्टील यूआईएसएल (JUSCO) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन की खबर ने जमशेदपुर शहर और उद्योग जगत में गहरा शोक पैदा कर दिया। जदयू युवा मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *