Jamshedpur: उप विकास आयुक्त ने पोटका प्रखंड का किया निरीक्षण, विकास योजनाओं की समीक्षा

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा, सोहदा और कालिकापुर पंचायतों का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों को समय पर पूर्ण कराने पर जोर दिया।

ग्वालकाटा ग्राम पंचायत के सबर टोला में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत हो रहे आवास निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और लाभुकों से संवाद किया। साथ ही निर्देश दिया कि आवास कार्य तय समयसीमा में पूर्ण किया जाए।

इसके बाद सोहदा पंचायत के दुधकुंडी गांव स्थित उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया गया। यहां प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत बने नवनिर्मित साइकिल स्टैंड और निर्माणाधीन महिला एवं पुरुष शौचालयों की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

कालिकापुर पंचायत में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। वहीं, कालिकापुर सबरनगर स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय में रसोईघर की स्थिति देखने के बाद उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि बच्चों को साप्ताहिक मेनू के आधार पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने एमओआईसी, पोटका को निर्देशित किया कि विद्यालय में नामांकित सभी छात्रों की मलेरिया जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण मुंडा, पंचायत सचिव, जिला आवास समन्वयक, जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक, ग्राम रोजगार सेवक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनमन एवं धरती आबा अभियान की समीक्षा

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time