जमशेदपुर  : सोनारी से 10 दिन से लापता युवती सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा 

जमशेदपुर  : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर की रहने वाली 18 वर्षीय युवती तमन्ना सिंह को पुलिस ने 8वें दिन सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया. युवती 28 फरवरी 2026 को घर से शूटिंग करने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला. परिजनों ने इस संबंध में सोनारी थाना में सन्हा 6 मार्च दर्ज कराई. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से युवती की लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया.

जांच के दौरान मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी क्षेत्र में छापेमारी कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस युवती को थाना लेकर आई, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया. युवती के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली.जानकारी के अनुसार तमन्ना सिंह सोशल मीडिया पर रील बनाने के साथ-साथ भोजपुरी गीतों में डांस शूटिंग और विभिन्न डांस कार्यक्रमों में भी भाग लेती है. पुलिस जांच में सामने आया कि युवती अपने डांस और इवेंट पार्टनर विक्की कुमार के साथ स्वेच्छा से घूमने गई थी. फिलहाल पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद मामले को शांत कर दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लंबे समय से फरार वांछित अपराधकर्मी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  सिदगोड़ा में दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार हुआ आरोपी 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी पंचम भुइयाँ…

Spread the love

Potka :  पोटका में खेती की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, जांच की मांग को लेकर सीओ को सौंपा मांग पत्र

पोटका : गंगाडीह निवासी साजिद ने अपनी खेती की जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी डीड के आधार पर खरीद–बिक्री करने का आरोप लगाते हुए पोटका अंचल अधिकारी को मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *