Jamshedpur : महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन

  • आध्यात्मिक जागृति और विश्व शांति का दिया संदेश, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
  • शंकर-पार्वती झांकी बनी मुख्य आकर्षण

जमशेदपुर : ब्रह्माकुमारीज, जमशेदपुर द्वारा महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर एक भव्य एवं आध्यात्मिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर, मरीन ड्राइव, सोनारी से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजयोगिनी अंजू दीदी, डायरेक्टर ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर्स कोल्हान क्षेत्र ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा का समय प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:00 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित था। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसूडीह थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने जताई हत्या की आशंका

शोभायात्रा में ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के 100 से अधिक भाई-बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इनमें प्रीति बहन, पायल बहन, श्वेता बहन, राखी बहन, प्रियंका बहन, बरनाली बहन, जीतन भाई, अरुण भाई और अरविन्द भाई सहित अनेक सदस्य शामिल रहे। शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन डे तथा वीर मंच के अध्यक्ष दीपक यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ स्थानीय क्षेत्र के 100 से अधिक नागरिकों ने शोभायात्रा में सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार मैजिक ट्रक से टकराई

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण शंकर-पार्वती चैतन्य झांकी प्रदर्शनी रही, जिसने दर्शकों को आध्यात्मिक संदेश से ओत-प्रोत किया। परमपिता परमात्मा शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनके आध्यात्मिक ज्ञान का सजीव प्रस्तुतीकरण किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह ने गहन शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों का उत्थान तथा विश्व शांति का संदेश फैलाना रहा। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि महाशिवरात्रि आत्मजागृति और ईश्वर से संबंध जोड़ने का विशेष अवसर है। अंत में सभी को राजयोग मेडिटेशन अपनाकर जीवन में शांति, शक्ति और सकारात्मकता लाने का संदेश दिया गया।

Spread the love

Related Posts

Gua : महावीर जयंती पर रामनगर के राम मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

गुवा: गुरुवार को महावीर जयंती के पावन अवसर पर रामनगर स्थित राम मंदिर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक…

Spread the love

Gua : सेल चिड़िया व रोवांम मे हनुमान जयंती मनी

गुवा : सेल संबद्ध चिड़िया बाजार हाता क्षेत्र में हनुमान जयंती की धूम मची रही ।दो अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जयंती के अवसर पर खास तौर से भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time