Jamshedpur: जमशेदपुर कोर्ट में धोखाधड़ी का फैसला, शरबजीत सिंह दोषी

जमशेदपुर:  जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में शिकायत वाद संख्या 671/2021 (NIA ACT) में कोर्ट ने शरबजीत सिंह को दोषी करार दिया। शिकायतकर्ता कुसुम शर्मा ने आरोप लगाया था कि शरबजीत सिंह ने उन्हें दो चेक (प्रत्येक ₹5 लाख) इंडियन बैंक, परसुडीह ब्रांच के माध्यम से दिए थे। चेक जमा करने पर शरबजीत सिंह ने स्टॉप पेमेंट करा दिया, जिससे चेक बाउंस हो गया।

कुसुम शर्मा ने यह शिकायत वर्ष 2021 में प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी, रिचेश कुमार के न्यायालय में दर्ज कराई थी। यह मामला न्यायालय में लंबित था और आज सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी करार दिया गया।

वादी कुसुम शर्मा की ओर से अधिवक्ता संजय प्रसाद, राहुल गोस्वामी और विशेष खान ने पैरवी की। उनके साथ टीम के अन्य अधिवक्ता श्वेता सिंह, पूजा गुहा, प्रियंका झा और निशांत जैन भी कोर्ट में उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: मधु-गीता कोड़ा ने नो-एंट्री आंदोलन के पीड़ितों से की मुलाकात, न्याय की उठाई मांग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को हिलटॉप की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब

स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करना चाहती है तपस्या चटर्जी जमशेदपुर : टेल्को के हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन…

Spread the love

West Singhbhum : सारंडा के बीहड़ों में समाजसेवी संतोष पंडा ने मनाई रंगों की अनोखी होली, वंचित वर्ग के बच्चों के बीच बांटी खुशियां

गुवा/ पश्चिमी सिंहभूम :  सारंडा के दुर्गम जंगलों में होली का पावन पर्व इस साल भी खुशियों और मानवता के रंग से सराबोर रहा। सारंडा के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष पंडा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *