Jamshedpur: मानगो चोरी कांड का खुलासा, कर्ज में डूबे युवक ने ही की थी खुद के घर में चोरी

जमशेदपुर:  मानगो (उलीडीह) थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। 19 नवंबर को पवन कुमार ने आवेदन देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके और उनके भाई औरंगनाथ के घर से जेवरात और 90 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। सत्यापन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर और पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर वादी के भाई औरंगनाथ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान औरंगनाथ टूट गया और उसने पूरी चोरी की घटना कबूल कर ली। उसने बताया कि वह काफी कर्ज में डूबा था और तनाव में आकर 18 नवंबर को खुद ही जेवरात और नगदी चुरा ली।

घटना वाले दिन पूरा परिवार आदित्यपुर में एक भतीजे के तिलकोत्सव में गया हुआ था। खाली घर देखकर औरंगनाथ ने मौका पाकर चोरी की। शक से बचने के लिए उसने अपने घर में भी नकली चोरी की घटना दिखाने की कोशिश की, जिससे कोई उसके ऊपर संदेह न करे।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सभी सामान बरामद कर लिए हैं। इसमें एक हार, एक चेन, एक मांगटीका, एक नथिया, एक जोड़ी झुमका, दो अंगूठी और एक बाइक शामिल है। पुलिस ने बताया कि स्वीकारोक्ति के बाद बरामदगी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सुबह नाले के किनारे मिला मजदूर का शव, मुसाबनी में हड़कंप

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *