Jamshedpur: कदमा गोलीकांड का खुलासा – मुख्य आरोपी मसूद इक़बाल गिरफ्तार, हथियार बरामद

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पुलिस ने कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में हुई मो. तौकीर उर्फ गोरा की गोली मारकर हत्या के मामले का त्वरित खुलासा कर दिया।
मुख्य साज़िशकर्ता मसूद इक़बाल उर्फ अयान को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है।

गुरुवार रात करीब 10 बजे शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2, फारूकी मस्जिद के पीछे फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी मिले तौकीर को तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को शुरुआती जांच में मिला सुराग
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रारंभिक जांच में ही हत्या की साज़िश का सुराग मिल गया था। इसके बाद तुरंत एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने सिर्फ पाँच घंटे में मुख्य आरोपी अयान को दबोच लिया। घटनास्थल से छह खोखे भी बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, मृतक तौकीर और आरोपी मसूद इक़बाल उर्फ अयान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ महीने पहले तौकीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अयान पर चापड़ से हमला किया था। इसी रंजिश में अयान ने उसकी हत्या की योजना बनाई। पूछताछ में अयान ने कहा कि “अगर मैं उसे नहीं मारता, तो वह मेरी हत्या करा देता।”

दोनों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
सिटी एसपी ने बताया कि अयान के खिलाफ कदमा थाना में तीन आपराधिक मामले लंबित हैं। मृतक तौकीर भी आपराधिक प्रवृत्ति का था और हाल ही में तीन महीने पहले जेल से बाहर आया था।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि इस हत्या में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एक और साजिशकर्ता का भी पता चला है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मानगो चोरी कांड का खुलासा, कर्ज में डूबे युवक ने ही की थी खुद के घर में चोरी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time