जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला में 21 से 28 नवम्बर तक “सेवा का अधिकार सप्ताह” मनाया जा रहा है। इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया। ये वाहन नागरिकों को झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत उपलब्ध सेवाओं, उनके लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” रखा गया है। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत स्तरीय शिविरों में आने वाले आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने जोर दिया कि इस सप्ताह का उद्देश्य नागरिकों को उनके अधिकार, सरकारी सेवाओं की समय-सीमा और शिकायत निवारण प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना है, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी रुकावट के लाभ प्राप्त कर सके।
प्राथमिक सेवा क्षेत्र (Service Focus Area)
‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में निम्न सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है:
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र
- नया राशन कार्ड
- दाखिल–खारिज मामलों का निष्पादन
- भूमि की मापी (Measurement of Land)
- भूमि धारण प्रमाण पत्र
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती शिविरों में अवश्य पहुँचे और इन सेवाओं का समय पर लाभ उठाएँ।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: कदमा गोलीकांड का खुलासा – मुख्य आरोपी मसूद इक़बाल गिरफ्तार, हथियार बरामद
There is no ads to display, Please add some



















































