Jamshedpur: टाटानगर पार्किंग में बर्मामाइंस थाने के मुंशी ने नशे में मचाया उत्पात, युवक को कुचलने की कोशिश

जमशेदपुर:  टाटानगर स्टेशन परिसर के बर्मामाइंस पार्किंग में बुधवार रात बर्मामाइंस थाना के मुंशी राजीव कुमार ने कथित रूप से नशे में हंगामा किया। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि राजीव अपनी निजी कार लेकर पार्किंग में प्रवेश करते ही लगातार हॉर्न बजाने लगे और तेज आवाज में उत्पात मचाने लगे।

इस दौरान उन्होंने पार्किंग में खड़ी एक बाइक को टक्कर मार दी और बाइक के पास खड़े एक युवक को कार से कुचलने की भी कोशिश की। पार्किंग कर्मचारी पवन ने इसका विरोध किया और उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन राजीव ने पवन से मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज की।

राजीव कुमार ने अपने थाने की पेट्रोलिंग पार्टी को बुलाया और पवन को जबरन अपने साथ थाने ले गया। थाने ले जाने के बाद पवन के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही अन्य पार्किंग कर्मी और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने पवन को छोड़ दिया।

पवन ने मीडिया को बताया कि राजीव कुमार पूरी तरह नशे में था और पार्किंग में तोड़फोड़ के साथ-साथ गाली-गलौज कर रहा था। पवन ने कहा, “मैंने केवल इतना कहा कि सर, आप कार धीरे निकालिए, इसके बाद राजीव ने अचानक आक्रामक रवैया अपनाया और हमला कर दिया।”

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *