घाटशिला उपचुनाव: बंपर वोटिंग पर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने जताया आभार, बोले – डराने-धमकाने के प्रयास असफल

जमशेदपुर:  घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने बंपर मतदान के बाद मतदाताओं का धन्यवाद किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर वोटिंग की। बाबूलाल ने घाटशिला की जनता के प्रति आभार और अभिनंदन व्यक्त किया।

बाबूलाल ने दावा किया कि घाटशिला उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत तय है। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे तक लगभग 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ, जो भाजपा की जीत को पक्का करता है। उन्होंने कहा कि जिस सीट को झामुमो सेफ मानकर चल रही थी, वहां झामुमो कार्यकर्ताओं की शुरुआती डराने-धमकाने की कोशिशें असफल रहीं।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मतगणना 14 नवंबर को होगी और उसका परिणाम चौंकाने वाला होगा। उन्होंने ऑपरेटिव कॉलेज स्थित अपने कैम्प शिविर में ये बातें कही, जहां कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

हेमंत सोरेन द्वारा उन्हें ‘बैल’ कहे जाने के सवाल पर बाबूलाल ने शालीनता से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की सवारी भी बैल है और इसे पूजनीय माना जाता है। सोहराई पर्व में भी गाय और बैल की पूजा की जाती है, क्योंकि खेती के लिए बैल ही जमीन जोतकर उपजाऊ बनाता है।

बाबूलाल ने कहा कि झामुमो पार्टी ने पहले बंजर भूमि बनाई, अब भाजपा इसे जोतकर उपजाऊ बनाने का काम करेगी। उनका दावा है कि इससे घाटशिला की जनता खुशहाल रहेगी और विकास की बयार बह सकेगी। उन्होंने शिबू सोरेन और चंपई सोरेन की तुलना खेत जोतने वाले से की, जिनकी मेहनत का फायदा अब हेमंत सोरेन उठा रहे हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : डालसा ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया पृथ्वी दिवस, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    पोटका : पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगा माटीया में स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का…

    Spread the love

    Bahragora : सुवर्णरेखा नदी से दूसरी बार बरामद विशालकाय जिंदा बम सेना ने किया नष्ट, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा नागुड़साईं स्थित सुवर्णरेखा नदी के तट पर पिछले एक सप्ताह से जारी दहशत का बुधवार सुबह 11:00 के करीब उस समय सुखद अंत…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time