Jamshedpur: राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा ने कश्मीर में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाल रचा इतिहास : रवि शंकर तिवारी

जमशेदपुर : राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा की ओर से कश्मीर में क्षेत्रवार तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। यह यात्रा आगामी 15 अगस्त तक चलेगी। झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने बताया कि सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन के द्वारा 4 अगस्त 2025 को हर वर्ष की भांति ऐतिहासिक डल लेक पर बहुत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के द्वारा पूरी दुनिया में ये संदेश देने की कोशिश की गई कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है और सभी भारत से प्यार करते हैं। तिरंगे को प्यार एवं सम्मान करने वाले हजारों की संख्या में हिंदू एवं मुस्लिम खासकर मुस्लिम बुजुर्ग, महिला, युवा, युवती, स्कूल, कॉलेज एवं मदरसा के बच्चे डल लेक पर आए। उन लोगों ने ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली एवं शिकारा बोट प्रतियोगिता में शिकारा पर तिरंगा झंडा एवं सैल्यूट तिरंगा का बैनर लगाकर भारत माता की जयकारा के साथ पूरे कश्मीर को तिरंगामय यात्रा की शुरुआत की। इस ऐतिहासिक यात्रा में इस्लामिक संगठन जैसे जामिया सिराज उल, उलूम, हिलोल इमेम साहब सोफिया, मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी छत्तबाल, श्रीनगर, महजूर शिक्षण संस्थान बड़गाम जैसे संस्थान शामिल हैं।

विजेता को मिला नकद पुरस्कार

शिकारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले को 31000 रूपए की राशि भी दी गई। इस तरह से डल लेक से शुरू यह ऐतिहासिक यात्रा का पूरा माहौल राष्ट्रवादी जनजागरण का माहौल बन गया। चारो तरफ भारत माता की जय, जय हिन्द, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के जयकारे गूंज रहे थे। हर व्यक्ति के हाथ में तिरंगा झंडा लहरा रहा था और सभी आजादी के दीवाने की तरह राष्ट्रवादी ताकतों को पूरे दुनिया को यह संदेश देने का कार्य कर रहे थे कि हम सभी कश्मीर में आतंक का आवाज बुलंद करने वाले के खिलाफ सभी एकजुट होकर खड़े हैं। खासकर सैल्यूट तिरंगा के वीर सिपाही इसको एक चुनौती के रूप में स्वीकार कर इस बार फिर ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन अपने हाथों में लिया।

आयोजन में इनका रहा योगदान

आयोजन में विशेष रूप से जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष शब्बीर अहमद, जम्मू कश्मीर प्रधान एवं राष्ट्रीय सचिव फैजान इलाही और मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह तेवतिया का धन्यवाद किया। कहा कि हर वर्ष अगस्त के महीने में इस तरह का कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के नेतृत्व में चलाया जाता हैं। इस बार जम्मू कश्मीर के सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश इकाई ने बहुत ही सराहनीय प्रयास कर भारी संख्या में डल लेक के किनारे एकत्रित होकर सैल्यूट तिरंगा के इस कार्यक्रम को बहुत ही आन बान शान से शुरुवात की।

इसे भी पढ़ें : Election Commission : बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की शुरुआत

Spread the love

Related Posts

West Medinipur : विश्व कविता दिवस पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में रक्तदान, बाल दान समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 मेदिनीपुर :  विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव…

Spread the love

Jamshedpur  : मानगो अंचल के बड़ाबांकी में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरों पर, ग्रामीणों ने अपर उपायुक्त से की शिकायत

जादूगोड़ा : जमशेदपुर  के मानगो अंचल के बड़ाबांकी पंचायत अंतर्गत  गुरमा गांव में इन दिनों सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरो पर है। इसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण सक्रिय व सतर्क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time