Jamshedpur : बालीगुमा में चंदेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर का नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 21 से

  • ठाकुर जयमंगल सिंह ट्रस्ट की ओर से भव्य आयोजन, 1 मार्च को विशाल भंडारा
  • श्रीमद्भागवत कथा और भंडारे की विशेष तैयारी

जमशेदपुर : बालीगुमा स्थित एनएच-33 पर ठाकुर जयमंगल सिंह ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित चंदेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर का नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 21 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 1 मार्च को विशाल भंडारा भी आयोजित होगा। 21 फरवरी को बालीगुमा से स्वर्णरेखा नदी, मानगो तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 1100 महिलाएं भाग लेंगी। यात्रा में हाथी, घोड़ा, रथ और अघोरी दल भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

इसे भी पढ़ें : Muri : सिल्ली मेन रोड स्थित ज्वेलर्स दुकान से पांच लाख के सोने की चोरी

1100 महिलाओं की भागीदारी से निकलेगी भव्य कलश यात्रा

22 फरवरी से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा, जिसमें वृंदावन से महाराज जी पधारेंगे। मंदिर की मूर्तियां जयपुर के कारीगरों द्वारा तैयार की गई हैं। ट्रस्ट के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी सनातन प्रेमियों से इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की है। प्रेस वार्ता में राजेश सिंह, बिनोद सिंह, अनिल सिंह, दिलीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश तिवारी, नीरज, मंटू, छोटे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन

आध्यात्मिक जागृति और विश्व शांति का दिया संदेश, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल शंकर-पार्वती झांकी बनी मुख्य आकर्षण जमशेदपुर : ब्रह्माकुमारीज, जमशेदपुर द्वारा महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर एक भव्य…

Spread the love

Jamshedpur : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में रुद्राष्टकम सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित

खुशवंत, आदित्य और शिवांश रहे विजेता, विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाउन में रुद्राष्टकम सस्वर पाठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *