Jamshedpur: सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर डीबीएमएस कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुरः डीबीएमएस कॉलेज में सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर सोशल साइंस क्लब की संचालिका पूनम कुमारी एवं सदस्यों द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. मौके पर प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता ने नेताजी के जीवन से जुड़ी  सच्ची  घटनाओं का विवरण प्रस्तुत किया.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: सिंहभूम चेंबर ऑफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया का निधन

वहीं विद्यार्थी पूनम ने “नेताजी के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम” विषय पर अपने विचार रखे. वहीं पीपीटी की प्रस्तुति पूजा पॉल, अंकुर और अनिका मंजर द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें उनके बलिदान और नेतृत्व क्षमता को दर्शाया गया. ममोनी तथा रितु ने कविता के माध्यम से नेताजी को श्रद्धांजलि दी. धन्यवाद ज्ञापन प्रियंका ने किया.कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधन समिति के सदस्यों ,सभी शिक्षकों एवं गैर शैक्षणिक सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वृद्धा की मौत के बाद टाटानगर रेलवे अस्पतालम में हुआ जमकर हंगामा, परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाया

हंगामे की सूचना पर परसुडीह पुलिस ने पहंचकर मामला शांत कराया, पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का चलेगा पता जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के हलूदबनी निवासी राजेश प्रसाद…

Spread the love

Jamshedpur : TSUISL के ट्रांसफॉर्मर से क्वाइल चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने बर्मामाइंस ट्रांसफार्मर क्वाइल चोरी मामले का उद्भेदन किया है, जिसमें तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *