जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के दास बस्ती से सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जमशेदपुर कोर्ट के आदेश के बाद शुरू की गई. बिनोद दास और उनके परिवार की जमीन पर बिल्डर द्वारा अवैध तरीके से बिल्डिंग बना दी गई थी. जमशेदपुर कोर्ट में करीब 24 साल तक केस चला. इसके बाद कोर्ट ने यह बिनोद दास और उनके परिवार के पक्ष में फैसला सुनाया. इसके बाद उसको खाली करने के लिए आदेश दिया गया जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती के बीच अतिक्रमण को हटाया गया. इस दौरान जमीन के कुछ दावेदार भी सामने आए थे. इन लोगों ने दलील दी कि उनकी जमीन को गलत तरीके से नापी में ले लिया गया है और उनके जमीन को गलत ढंग से खाली कराया जा रहा है. इसके विरोध को दरकिनार कर दिया गया. इसके बाद अतिक्रमण हटाया गया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई से भागे प्रेमी युगल ने एसएसपी के सामने किया सरेंडर, जुगसलाई पुलिस प्रेमी युगल से पूछताछ के बाद लेगी निर्णय