Jamshedpur: भुइयांडीह में 10 साल के बच्चे से सोने का लॉकेट लूटा, तीन बदमाश फरार

जमशेदपुर:  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कल्याण नगर में गुरुवार को एक डरावनी घटना हुई। ए ब्लॉक की निवासी सरिता देवी अपने 10 साल के बेटे उपेन्द्र कैब्रता के साथ शाम को सामान लेने निकली थीं। घर लौटते समय उपेन्द्र अपनी मां से लगभग 100 मीटर आगे चल रहा था।

जैसे ही वह शिव मंदिर के पीछे वाले संकरे रास्ते से गुजरा, अचानक तीन युवक झाड़ियों के बीच से निकलकर उस पर टूट पड़े। उन्होंने बच्चे का मुंह दबाया और उसके गले से सोने का लॉकेट छीनकर बस्ती के अंदर की ओर भाग गए।

मां ने पाया बच्चा कांपता हुआ
कुछ ही देर में वहां पहुंचीं सरिता देवी ने उपेन्द्र को घबराया हुआ पाया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक तीनों आरोपी फरार हो चुके थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

नियमित पेट्रोलिंग नहीं, इसलिए बढ़ रहा अपराध
बस्ती के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में इलाके में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है। बाहरी युवक यहां आकर शराब, गांजा और ब्राउन शुगर का सेवन करते हैं। कुछ लोग इसकी सप्लाई भी कर रहे हैं।

निवासियों ने बताया कि करीब एक महीने पहले सी ब्लॉक में एक महिला के कान से ईयररिंग खींचकर बदमाश भाग गए थे। उनका कहना है कि पचास साल में पहली बार इलाके में इस तरह की वारदातें बढ़ी हैं।

बस्तीवासियों की मांग : पेट्रोलिंग बढ़े, नशे का कारोबार बंद हो
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि—क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, संदिग्ध युवकों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए, और नशे व असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

लोगों ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में अपराध और बढ़ सकता है। उनका कहना है कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा अब प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी बन चुकी है।

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *