झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने कमर कस ली है। पूजा के दौरान महिलाओं को सुरक्षित और निडर माहौल देने के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर के पंचमाथा मोड़ से ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया। पुलिस की इस विशेष पहल से जिले में महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की गई है।
शुभारंभ कार्यक्रम में राज्य के मंत्री राजेश महतो और अमिय किस्कू, झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ, जिलाधिकारी डॉ. आकांक्षा भास्कर, पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) संदीप सेन समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
दुर्गापूजा के दौरान झाड़ग्राम शहर और ग्रामीण इलाकों में पंडालों तथा बाजारों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ जाती है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में किसी तरह की अप्रिय घटना रोकने और जरूरत पड़ने पर महिलाओं तक तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए विशेष निगरानी पर जोर दिया जाएगा।
जिला पुलिस के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को पूजा के दौरान अपने गंतव्य तक सुरक्षित और भयमुक्त तरीके से पहुंचने में मदद करना है। पुलिस की इस विशेष व्यवस्था से पूजा के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर निगरानी और तत्परता बढ़ने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : भीड़ में मां से बिछड़ा मासूम, पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर में मिला, ‘सेवा सेतु अभियान’ के दौरान हुई वारदात
There is no ads to display, Please add some


















































