गम्हरिया: औद्योगिक क्षेत्र के पवन ऑटो कंपनी के पांच मजदूरों को काम से निकाले जाने का जेएलकेएम द्वारा विरोध किया गया. साथ ही बर्खास्त किये गये कामगारों को पुनः बहाल करने की मांग करते हुए पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन के नाम ज्ञापन सौंपा. वहीं निकाले गये कामगारों को पुनः बहाल नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी. वहीं कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि फिलहाल कंपनी के एचआर बाहर गये है. इसको लेकर 25 फरवरी के बाद वार्ता कर मामले पर किसी प्रकार की पहल करने का लिखित आश्वासन जेएलकेएम नेताओं को दिया गया.
इसे भी पढ़ेः Chakulia : जंगल में लगी आग की चिंगारी से अंडा से लदे छोटा हाथी वाहन में लगी आग