Chakulia : जंगल में लगी आग की चिंगारी से अंडा से लदे छोटा हाथी वाहन में लगी आग

120 पेटी अंडे जले: बहरागोड़ा से दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत स्थित चौठिया और लोधाशोली पंचायत के लोधाशोली के पास शुक्रवार की दोपहर चाकुलिया- माटिहाना मुख्य सड़क के किनारे स्थित जंगलों में भीषण आग लग गई। चौठिया के पास जंगल की आग से सड़क पर जा रहे अंडों से लदे छोटा हाथी वाहन में आग लग गयी। इससे वाहन पर लदे 140 पेटी अंडों में से 120 पेटी अंडे जल गए। सूचना पाकर प्रभारी वनपाल कल्याण महतो, वनरक्षी विप्लव कुमार और भादूराम सोरेन पहुंचे। जंगल में आग लगने की सूचना वन विभाग ने बहरागोड़ा के अग्निशमन केंद्र को दी। इसके बाद दमकल पहुंचा और जंगल और वाहन पर लगी आग बुझाई गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा में यात्रियों से भरी ऑटो पलटी, चालक समेत छह घायल

शरारती तत्वों ने जंगल में लगाई आग

मिली जानकारी के मुताबिक किसी शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगा दी थी। जंगल में सूखे पत्तों और झाड़ियों के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और सड़क के किनारे तक आ पहुंची। इसी दौरान चौठिया के पास सड़क के किनारे जंगल की आग से उड़ती चिंगारी से जामशोला के बालाजी एग फॉर्म से 140 पेटी अंडा लोड करता चाकुलिया आ रहे छोटा हाथी वाहन संख्या डब्लूबी 39 सी 1799 में आग लग गयी। चालक को वाहन पर आग लगने की जानकारी नहीं हुई। दीघी के पास एसजी एग्रो फूड प्रोडक्ट्स नामक मिल के पास संतोष महतो नामक राहगीर ने वाहन चालक को वाहन पर आग लगने की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें : Potka : क्रिकेट व फुटबॉल प्रतियोगिता 16 मार्च से होगी आयोजित, मीरा प्रोडक्शन मैच का करेगी लाइव टेलीकास्ट

हर रोज किसी न किसी जंगल में आग लग रही है

इसके बाद चालक ने वाहन को रोका। चावल मिल से पानी लेकर वाहन पर लगी आग बुझाई गई। तब तक वाहन पर लदे करीब 120 पेटी अंडे जलकर बर्बाद हो गये थे। इससे चाकुलिया निवासी दुकानदार मोहम्मद शकील और मोहम्मद मंसूर को करीब 1.50 लाख का नुकसान हुआ है। जंगल की आग से चौठिया स्थित खाटू श्याम उद्योग के पास लगे 200 से ज्यादा सागवान के पेड़ भी झुलस गये। बहरागोड़ा से दमकल की गाड़ी पहुंची और दमकल कर्मियों और वन विभाग के कर्मचारियों ने दोनों जगह पर जंगल में लगी आग पर काबू पाया। विदित हो कि गर्मी की दस्तक शुरू होते ही चाकुलिया वन क्षेत्र के जंगलों में आग लगने का दौर शुरू हो गया है। हर रोज किसी न किसी जंगल में आग लग रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आठ वर व वधु की सगाई कार्यक्रम संपन्न, 11 मार्च को होगा सामूहिक विवाह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महेंद्र पांडेय ने दी बधाई, कहा- समाज को एकजुट करने में सकारात्मक भूमिका निभाए नई टीम 

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने रविवार को संपन्न ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के चुनाव में नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं…

Spread the love

Jamshedpur : पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time