Ranchi: इंस्पायर अवार्ड में सरायकेला के कार्तिक प्रधान की सोच ने बटोरी सराहना, जानिए कैसे साधारण टोपी बन सकती है नेत्रहीनों की आंखें

रांची: अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला विद्यालय, रांची के मल्टीपरपज हॉल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी-सह-प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2023-24 का भव्य आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिले का प्रतिनिधित्व उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कृष्णापुर के छात्र कार्तिक प्रधान ने किया.

जिले से चुने गए प्रतिभागियों में कार्तिक भी शामिल
ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया का आरंभ 12 दिसंबर 2024 से 14 दिसंबर 2024 तक हुई ऑनलाइन जिला स्तरीय प्रदर्शनी से हुआ था. केवल उन्हीं प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर भाग लेने का अवसर मिला, जो जिला स्तर पर चयनित हुए. जिले से चयनित तीन प्रतिभागियों में कार्तिक प्रधान का नाम प्रमुख रहा.

“कैप फॉर ब्लाइंड” ने बटोरी खूब सराहना
कार्तिक ने प्रतियोगिता में कैप फॉर ब्लाइंड पीपल नामक एक अभिनव मॉडल प्रस्तुत किया. इस विशेष टोपी में अल्ट्रासोनिक सेंसर लगाए गए हैं, जो रास्ते में आने वाली बाधाओं को पहचानकर ध्वनि संकेतों द्वारा नेत्रहीनों को सतर्क करते हैं. उनके इस विचार की राज्य स्तर पर खूब सराहना हुई और इसे नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया.

विज्ञान शिक्षिका को दिया सफलता का श्रेय
कार्तिक ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका नूतन रानी को दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षिका के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही वह इस मुकाम तक पहुंच सके हैं. विद्यालय परिवार उनकी इस उपलब्धि से गौरवान्वित है.

अब राष्ट्रीय स्तर की तैयारी
राज्य स्तर पर चयनित विजेताओं को आगामी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. वहां शीर्ष 60 मॉडलों को राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शित किया जाएगा. कार्तिक का यह मॉडल इस दौड़ में प्रमुख दावेदार माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: विद्यालय में छात्रों को मिली करियर की स्पष्ट दिशा, “रुचि के विषय ही सफलता की कुंजी”

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  सिदगोड़ा में दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार हुआ आरोपी 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी पंचम भुइयाँ…

Spread the love

Potka :  पोटका में खेती की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, जांच की मांग को लेकर सीओ को सौंपा मांग पत्र

पोटका : गंगाडीह निवासी साजिद ने अपनी खेती की जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी डीड के आधार पर खरीद–बिक्री करने का आरोप लगाते हुए पोटका अंचल अधिकारी को मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *