Kharsawan: युवा कांग्रेस ने गांव को दिया दीपावली का खास तोहफा, लगवाया 25KVA का ट्रांसफार्मर

खरसावां:  खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत के सुदूर ग्राम कोतवालसाई में कुछ दिन पहले बिजली ठनका गिरने से 25KVA का ट्रांसफार्मर जल गया था। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। छात्र-छात्राएं पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे और आमजन जीवन में भी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे।

ग्रामीणों ने यह सूचना युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने विभाग को इसकी जानकारी दी और अथक प्रयासों के बाद दीपावली से पूर्व संध्या पर ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।

आज ट्रांसफार्मर का उद्घाटन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा और 20-सूत्री सदस्य बलभद्र महतो ने ग्रामीणों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि उनका जीवन अब सामान्य हो जाएगा और दीपावली पर गांव में अंधेरा हट जाएगा।

मिश्रा ने कहा, “आज हम अंधेरे पर उजाले की जीत और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व मना रहे हैं। कोतवालसाई गांव में नया 25KVA ट्रांसफार्मर लगने से बच्चों को पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी और आम जनजीवन सामान्य होगा। विभाग के पदाधिकारियों का धन्यवाद कि उन्होंने मेरी बात गंभीरता से लेते हुए रविवार को भी ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल कर दी।”

उद्घाटन समारोह में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, बीस सूत्री सदस्य कन्हैया लाल सामड, सौरभ तांती, सुकलाल होनहागा, सुनील बोदरा, मोती सिंह पूर्ति, सत्यवान गागराई, नजीर सामड, तुरी हांसदा, रामलाल जोंको, तुरी जोंको, नेहा हांसदा, गुमदा हांसदा, सुशीला गागराई, बुधन हांसदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने युवा कांग्रेस की इस पहल की सराहना की और खुशी जताई।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: दीपावली पर सरायकेला जगमग, श्रद्धालुओं ने रात भर की पूजा

Spread the love

Related Posts

Gua : महावीर जयंती पर रामनगर के राम मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

गुवा: गुरुवार को महावीर जयंती के पावन अवसर पर रामनगर स्थित राम मंदिर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक…

Spread the love

Gua : सेल चिड़िया व रोवांम मे हनुमान जयंती मनी

गुवा : सेल संबद्ध चिड़िया बाजार हाता क्षेत्र में हनुमान जयंती की धूम मची रही ।दो अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जयंती के अवसर पर खास तौर से भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time