घाटशिला उपचुनाव में कुड़मी महतो समाज ने किया वोट बहिष्कार का एलान, लिखित आश्वासन की मांग

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के घाटशिला उपचुनाव का माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है. कुड़मी महतो समाज ने उपचुनाव में वोट बहिष्कार का एलान कर दिया है. कुड़मी महतो ने अपनी लंबित मांगो को लेकर वोट बहिष्कार का फैसला लिया है.

समाज के नेता अमित महतो ने कहा कि पिछले 75 वर्षों से कुड़मी महतो समाज अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रहा है. लेकिन आज तक न ही राज्य और न ही केंद्र सरकार ने उनकी मांगो पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि कुड़मी समाज को 1950 मे पिछड़ी जनजाति से बाहर कर दिया और तब से लेकर अब तक समाज को वापस पिछड़ी जनजाति मे शामिल नहीं किया गया है. इसके खिलाफ कुड़मी समाज आजतक लगातार रेल रोको और अन्य आंदोलनों के माध्यम से आवाज उठा रहा है।

महतो ने कहा कि इस बार घाटशिला उपचुनाव से पूर्व अगर राज्य अथवा केंद्र सरकार समाज के साथ सकारात्मक वार्ता कर लिखित आश्वासन नहीं देती हैं, तो मजबूरन कुड़मी महतो समाज मतदान का बहिष्कार करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल तभी वोट डाला जाएगा जब सरकार उनकी एक भी मांग पर लिखित आश्वासन दे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: कुलबिंदर सिंह ने की सुधांशु ओझा के छठ वाले बयान की निंदा, भाजपा नेतृत्व से पूछे सवाल

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलटों की शहादत पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर  : पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने असम के कार्बी आंगलोंग में 6 मार्च 2026 को एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट…

    Spread the love

    Jamshedpur : BNH की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन

    जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पीटल की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर शाखा में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *